घाटशिला, मई 25 -- घाटशिला। बुधवार को मुसाबनी स्थित आजसू कार्यालय में सुजीत दास के अध्यक्षता में आजसू पार्टी मुसाबनी प्रखंड की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के जिला प्रधान सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू उपस्थित थे। बैठक में मुसाबनी प्रखंड में आजसू पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया गया। जिला प्रधान सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू ने कार्यकर्ताओं का विचार सुनने के बाद कहा की मुसाबनी प्रखंड में आजसू पार्टी को भंग किया गया है। प्रखंड कमेटी नहीं रहने से संगठनात्मक कार्यक्रम करने में असुविधा हो रही है। प्रखंड के 19 पंचायतों में कमेटी गठन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। बैठक में सुजीत दास, रवि सिंह, बिरेन सामंत, अजय बेहरा, बासुदेव महाकुड़, सुना राम सोरेन आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- प्रखंड युवा कांग्रेस कमेटी का विस्तार यह भी पढ़ें- आजसू पार्टी ने ...