बोकारो, मार्च 11 -- सीसीएल जारंगडीह कोलियरी खुली खदान में आजसू पार्टी के द्वारा बुधवार को चक्का जाम आंदोलन किया गया। लगभग नौ घंटे तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग एवं आउटसोर्सिंग का कार्य बाधित रहा। हालांकि प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो ने कहा कि जिन रैयत विस्थापितों की जमीनों पर कोलियरी स्थापित है, वे ही रोजगार के लिए भटक रहे हैं। विस्थापितों के वंशज व उनका युवा वर्ग बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। साथ ही रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन को विवश हैं। पूर्व में प्रबंधन के साथ वार्ता में सहमति बनी थी विस्थापितों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। लेकिन प्रबंधन द्वारा ऐसा न करने पर आंदोलन करने को विवश होना पड़ा। वार्ता में सहमति बनी की पेप कार्डधारियों को प्राथमिकता के आधार प...