जमशेदपुर, जून 11 -- जमशेदपुर। आजसू युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक दीपक पाण्डेय ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों की घोषणा की है।

युवा सम्मेलन की घोषणा उन्होंने बताया कि आगामी 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में आजसू पार्टी का एक विशाल युवा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सम्मेलन से पहले कोल्हान क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों में एक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत लगभग 1000 छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना इस बड़े अभियान को धरातल पर उतारने के लिए आजसू युवा मोर्चा सबसे पहले अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने में जुट गया है। इसके तहत जल्द ही कोल्हान अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, महानगर ...