आजसू, झामुमो व जेएलकेएम द्वारा निर्मल महतो को याद किया गया
बोकारो, अगस्त 9 -- 8 अगस्त को निर्मल महतो का शहादत दिवस बेरमो में जगह-जगह मनाया गया। फुसरो नगर परिषद अंतर्गत शहीद निर्मल महतो चौक में आजसू पार्टी द्वारा शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार व थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने भी आकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पार्टी से डुमरी विधानसभा की नेत्री यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि सुरज महतो, महेंद्र चौधरी, जिला से कमलेश महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष महेश देशमुख, धनेश्वर महतो, अशोक चौहान, बिरू हरि, बिनोद बाउरी आदि मौजूद थे। करगली गेट स्थित झामुमो कार्यालय परिसर में शहादत दिवस मनाया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: झामुमो ने मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस पार्टी के फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.