नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- यूपी के गोंडा जिले में श्रीराम कथा में शामिल होने पर डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सनातन धर्म की घोर विरोधी है। अखिलेश काशी-मथुरा-अयोध्या जाएं लेकिन पहले अपनी स्थिति स्पष्ट करें और माफी मांगे। राम से माफी मांगें तो हो सकता है उनका कल्याण हो जाए। उन्होंने कहा की सपा बहुरूपिए का रूप धर चुकी है। आगे कहा कि आजम खान हो या ओवैसी किसी की भी दाल यूपी में गलने वाली नहीं है। गठबंधन को लेकर कहा की इंडी गठबंधन का प्रयास सफल नहीं होगा। ये बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जयप्रभा ग्राम में आयोजित भव्य श्रीराम कथा के मंच से कहीं। कथा में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब को देखकर उन्होंने सभी को प्रणाम किया। साथ ही कहा कि गोंडा की धरती पर आस्था का ऐसा दृश्य देखकर मन प्...