रामपुर, अगस्त 25 -- सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज भड़काऊ भाषण के केस में एफआईआर लेखक ने सोमवार को कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की, जो पूरी नहीं हो सकी, अब इस केस में अगली सुनवाई दो सितंबर को होगी। मालूम हो कि आजम खां के खिलाफ टांडा कोतवाली में 2019 में चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज हुआ था, जिसका ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। वहीं दूसरी ओर गवाह को धमकाने के आरोप में कोतवाली में दर्ज मुकदमें में सुनवाई सोमवार को टल गई। अब इस केस में एक सितंबर को सुनवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...