नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान एक बार फिर जेल जाएंगे। उनकी रिहाई को अभी 55 दिन ही हुए थे कि मंगलवार दोपहर अदालत ने उन्हें और उनके बेटे व पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दो पैनकार्ड रखने के मामले में दोषी ठहराते हुए सात वर्ष कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही दोनों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत के फैसले के तुरंत बाद आजम खान और अब्दुल्ला आजम को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया।23 सितंबर को जेल से रिहा हुए थे सपा नेता आजम खान को इससे पहले 23 सितंबर 2025 को जमानत पर जेल से रिहा किया गया था। उनकी रिहाई को अभी दो महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि यह बड़ा फैसला सामने आ गया। अब पिता-पुत्र दोनों को फिर से सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए सपा नेता आजम खान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.