रामपुर, अगस्त 22 -- Azam Khan: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां और उनके मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। आयकर विभाग ने ट्रस्ट को नोटिस जारी कर वर्ष 2015-16 से लेकर 2020-21 तक के वित्तीय लेखा-जोखा और बैंक खातों के लेनदेन का साक्ष्यों के साथ ब्योरा मांगा है। जिला मूल्यांकन अधिकारी और आयकर विभाग की 10 नवंबर 2023 की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बने 59 भवनों के निर्माण की वास्तविक लागत 494.46 करोड़ आंकी गई है। विभाग ने इस भारी-भरकम राशि के निवेश के स्रोत का पूर्ण दस्तावेजी साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय की भूमि, फर्नीचर और अन्य संपत्तियों में किए गए निवेश का ब्योरा भी मांगा गया है। आयकर विभाग द्वारा भ...