नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां और उनके परिवार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को आजम खां के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दो अलग-अलग पासपोर्ट रखने के मामले में बड़ा झटका लगा है। रामपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने अब्दुल्ला आजम को इस मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अब्दुल्ला इस समय दो पैन के मामले में सजा के बाद रामपुर की ही जेल में पिता आजम खां के साथ सजा काट रहे हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम जनपद कारागार से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पेश हुए। अब्दुल्ला आजम पर यह आरोप था कि उन्होंने दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए थे। इसमें उनकी जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज थी। यह मामला उनके फर्जी जन्म प्रमाण प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.