रामपुर, मार्च 12 -- कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने बुधवार को सपा नेता आजम खां की पत्नी व परिवार से मुलाकात की। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। बिलासपुर से विधायक रह चुके संजय कपूर बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा उर्फ निक्कू पंडित के साथ सपा नेता आजम खां के घर पहुंचे। आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम दोनों इस समय रामपुर जेल में बंद हैं। संजय कपूर ने आजम खां की पत्नी तंजीम फातिमा का हालचाल जाना और कुछ समय तक बातचीत की। पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने कहा कि रामपुर की पहचान हमेशा से भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए रही है। आज भी समाज में संवाद और आपसी सम्मान...