रामपुर, दिसम्बर 17 -- जिला कारागार में बुधवार को मुलाकात के लिए सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की पत्नी पहुंची। इस दौरान उन्होंने बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अब्दुल्ला आजम की सेहत ठीक बताई। सात साल की सजा होने के बाद से ही सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम रामपुर जेल में बंद है। जेल जाने के बाद से ही लगातार उनसे मिलने के लिए लोगों की अर्जी लग रही है। बुधवार को भी बेटे अब्दुल्ला से मिलने के लिए मां ने अर्जी लगाई। जेल नियम के अनुसार तंजीम फातिमा जेल परिसर पहुंची और नियम के अनुसार उन्होंने अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। इस दौरान केसों के अलावा स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...