नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- रामपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां को दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से राहत और रिहाई का रास्ता साफ हुआ तो ईडी ने पेच फंसा दिया है।ईडी की ओर से अजीमनगर थाने में दर्ज कराई गई भ्रष्टाचार की एफआईआर में पुलिस आजम खां को रिमांड पर लेना चाहती है। इसके लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी। कोर्ट ने आजम खां को सोमवार को तलब किया है। हाईकोर्ट से जमानत मिलते ही आजम खां की तरफ से जेल से निकलने के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अगर रिमांड मिली तो जेल से निकलना मुश्किल हो जाएगा। मालूम हो कि 13 अक्तूबर को ईडी ने अजीमनगर थाने में आजम खां और उनके जौहर ट्रस्ट समेत पांच लोगों के खिलाफ विश्वविद्यालय निर्माण में सरकारी धन के गबन आदि व धोखाधड़ी के आरोप मे...