रामपुर, सितम्बर 10 -- Azam Khan: हाईकोर्ट से पैनकार्ड मामले में राहत की उम्मीद के बीच सलाखों से बाहर आने का सपना संजोए सपा नेता आजम खां और उनके समर्थकों को बड़ा झटका लगा है। कानूनी शिकंजे में फंसते जा रहे आजम खां के खिलाफ अब लखनऊ में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हो गया है। जिसके बाद चर्चाए-आम हैं कि अब विधानसभा चुनाव से पहले आजम खां की रिहाई मुश्किल लग रही है। वहीं, कानून के जानकार भी इस पर अपनी सहमति जता रहे हैं। सपा नेता आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उन पर राज्य हज समिति की जमीन बेचने में गड़बड़ी के आरोप में विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की है। आजम उस समय राज्य हज समिति के अध्यक्ष थे। मामले में तत्कालीन सचिवों लईक अहमद व डॉ. एमएए खान, आमिश डेवलपर्स के प्रोपराइटर मो. अयूब और मुस्तकीम अहमद को भी आरोपी बनाया है। विजिलेंस जांच...