मुख्य संवाददाता, अगस्त 15 -- UP Politics : उत्तर प्रदेश के रामपुर में सलाखों के पीछे बंद पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान से समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बढ़ती निकटता महज औपचारिक संवेदना या मुलाकातों का सिलसिला भर नहीं है। राजनीतिक फलक पर इसे 2027 के महासमर से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुस्लिम सियासत में अपने मजबूत गढ़ को फिर से साधने की सपा की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। बुधवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का रामपुर पहुंचना और जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से करीब एक घंटे की मुलाकात इसी सियासी कवायद की अगली कड़ी रही। मुलाकात के बाद शिवपाल ने आजम खान पर हुए कथित अत्याचारों का मुद्दा उठाते हुए सरकार बनने पर कार्रवाई की बात कही और आजम खान को गृह मंत्री बनाए जाने का ऐलान किया। इसके बाद वह जौहर यूनि...