रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। राज्यसभा सदस्य रहे ठाकुर अमर सिंह के परिजनों को तेजाब से नहलाने के विवादित बयान में दोषमुक्त हुए सपा नेता आजम खां के खिलाफ दाखिल अपील में मंगलवार को सुनवाई टल गई। अभियोजन की ओर से दाखिल इस अपील में अब 15 अप्रैल को सुनवाई होगी। क्वालिटी बार प्रकरण में 30 मार्च को होगी सुनवाईरामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज क्वालिटी बार प्रकरण में मंगलवार को भी चार्जफ्रेम नहीं हो सके। स्थगन प्रार्थना पत्र के चलते अब इस मामले में 30 मार्च को सुनवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...