रामपुर, जून 11 -- सपा नेता आजम खां के खिलाफ एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में दाखिल अपील पर गुरुवार को सुनवाई टल गई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 15 जून को होगी। मालूम हो कि सपा से राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की बेटी और परिजनों को तेजाब से नहलाने का विवादित बयान देने में आजम के खिलाफ पूर्व में केस दायर हुआ था, जिसमें एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट से वह बरी हो गए थे। लोअर कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ शासन की ओर से एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी। जिसमें अब 15 जून को सुनवाई होगी। वीसी से कोर्ट में पेश हुए आजमरामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ कोतवाली में महिलाओं पर विवादित बयान देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। जिसका ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। गुरुवार को इस केस में सुनवाई थी, जिसमें आजम खां वीसी के जरिए जेल से कोर्ट में प...