रामपुर, मई 8 -- रामपुर। रिकार्ड रूम के अभिलेखों में हेराफेरी में फंसे सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां की जमानत अर्जी पर अब 11 मई को दोबारा बहस होगी। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में सात साल की सजा से दंडित सपा नेता आजम खां आजकल रामपुर की जिला कारागार में बंद हैं। मालूम हो कि उनके खिलाफ शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए रिकार्ड रूम के अभिलेखों में हेराफेरी का मुकदमा पूर्व में दर्ज हुआ था। जिसमें आजम खां की जमानत कोर्ट से मंजूर हो गई। लेकिन, विवेचना के दौरान कुछ अहम साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आजम खां पर 467, 471 और 120बी की धाराएं बढ़ाई थीं। इस मामले में पूर्व में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम खां की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिस पर आजम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी...