रामपुर, मार्च 16 -- जनपद कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के नाम से ईद के त्यौहार को लेकर झूठी बयानबाजी करने में मुरादाबाद के सपा नेता एवं आजम के करीबी यूसुफ मलिक बुरी तरह फंस गए हैं। उनके खिलाफ गंज कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सपा नेता यूसुफ मलिक ने बीते दिनों दिए गए अपने बयान में कहा था कि जिला कारागार में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करने पहुंचे थे। जिसमे कहा था कि आजम खान ने मुस्लिम समुदाय, विशेषकर सुन्नी मुसलमानों से अपील की है कि वे इस बार ईद की नमाज के दौरान काले कपड़े पहनें या बांह पर काली पट्टी बांधकर ईद मनाएं। उनके बयानों की वीडियो और खबरें जब तमाम निजी चैनलों और अखबारों में आयीं तो पुलिस में हड़कंप मच गया। खुफिया तंत्र भी जानकारी जुटाने में लग गया। पता चला कि आजम से मुलाकात ही नह...