मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- रामपुर के सबसे ताकतवर सियासी घराने रहे आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें अब खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट से सजा के खिलाफ की गई अपील खारिज होने के बाद आजम-अब्दुल्ला पर कानूनी तौर पर 'डबल अटैक' हो गया है। दरअसल, दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सात साल की सजा के खिलाफ आजम परिवार की अपील तो खारिज हो ही चुकी है, अब अभियोजन पक्ष इस सजा को कम मानते हुए इसे और बढ़वाने के लिए कोर्ट पहुंच गया है। सियासी पंडितों की मानें तो यह उस रसूख के किले की नई तरह से घेराबंदी है, जिसे कभी अभेद्य माना जाता था। धोखाधड़ी के मामले में सात साल की सजा काट रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट से जो सजा मिली थी, उससे अभियोजन पक्ष संतुष्ट न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.