अमरोहा, नवम्बर 1 -- थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर के जंगल में नर तेंदुए का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची व शव को कब्जे में लिया। तेंदुआ के दाएं पंजे पर चोट के निशान मिले हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मृत तेंदुए का शव गांव निवासी ईश्वर के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इस बावत सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि मृत तेंदुए की उम्र करीब तीन वर्ष है। प्रारंभिक जांच में उसके दाएं पंजे पर चोट के निशान मिले हैं। बताया कि तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि झगड़े या जख्म के कारण उसकी मौत हुई होगी। सही स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ...