कटिहार, दिसम्बर 10 -- आजमनगर। एक संवाददाता व्यापारिक वर्ग के लोगों द्वारा वर्षों से आजमनगर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने हेतु अंचल अधिकारी आजमनगर से लगातार गुहार लगाई जा रही थी। अब बाजार के लोगों की मांग पूरी होने वाली है। अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम स्वयं बाजार में पहुंचकर भू मापक अमीन की मॉनिटरिंग करते हुए लाल निशान लगाते देखे गए। अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम ने बताया कि तत्काल भू मापी के बाद लाल निशान लगाया जा रहा है। अगले एक हफ्ता के अंदर अतिक्रमण हटाए जाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। हालांकि अतिक्रमणकारियों को विधिवत सूचना दे दी गई है। गौरतलाप है कि बाजार का अतिक्रमण से लोगों को काफी परेशानी झेलने पर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...