मऊ, जुलाई 16 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अल्लीपुर निवासी दो युवकों की आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को शव पैतृक आवास पर पहुंचने के बाद परिजनों को ढांढ़स बंधाने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अल्लीपुर निवासी 26 वर्षीय मनीष यादव अपने चाचा के पुत्र का इलाज कराने के लिए लखनऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराकर कार से वापस घर लौट रहे थे। उसके साथ गांव का ही निवासी 30 वर्षीय अजीत गोस्वामी भी साथ में था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: घर पहुंचा जवान बेटे का शव तो बिलख उठा पूरा मोहल्ला वापस लौटते समय आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कार दुर्घटना का शिकार हो गई। भीषण सड़क...