आजमगढ़, दिसम्बर 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में आजमगढ़ महोत्सव 2025 का बुधवार को शुभारंभ मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं डीएम रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंडलायुक्त विवेक ने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव एक महोत्सव नहीं बल्कि लोगों क़ो जोड़ने का एक माध्यम है। यह धरती वीर महापुरुषों एवं अनेक ऋषि मुनियो की धरती है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ संघर्ष और सृजनशीलता की भूमि हैं, यहां की मिट्टी में मेहनत की खुशबू और लोकगीतों में जीवन की सच्चाई है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना है। यह महोत्सव नई पीढ़ी को संदेश देता है कि अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़कर ही आधुनिकता की यात्रा सफल हो सकती है। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव के अंत...