देवरिया, जनवरी 6 -- बरहज(देवरिया), हिंदुस्तान टीम। नगर स्थित श्रीकृष्ण इंटर कालेज के मैदान में खेली जा रही फुटबाल प्रतियोगिता में आजमगढ़ और लार ने अपने मुकाबले जीते। आजमगढ़ ने रामपुर को पेनाल्टी सूट आउट में 5-2 से हराया, जबकि लार ने बैतालपुर को शिकस्त दी। मैच का शुभारंभ भाजपा नेता और युवा उद्यमी अरविंद जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से युवा खिलाड़ियों को मंच मिलेगा। पंकज सिंह, प्रतियोगिता के संयोजक केशव तिवारी, मैनेजर तिवारी, मुकेश पटेल, दिलीप मद्धेशिया, रमेश विश्वकर्मा, डॉ अमरेश सिंह, राजेश मद्धेशिया मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.