बरेली, जून 3 -- ‎‎- बरेली में टीजीटी परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी सॉल्वर ‎- डेढ़ लाख में हुआ था सौदा, बायोमेट्रिक से खुली पोल ‎- इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा ‎- पुलिस ने दबोचा, असली अभ्यर्थी की तलाश जारी यह भी पढ़ें- टीजीटी भर्ती परीक्षा-प्रथम पाली में 3472 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षाबरेली में टीजीटी परीक्षा का मामला बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली के 20 केंद्रों में हो रही टीजीटी की परीक्षा के दौरान एक केन्द्र में नटवरलाल को पकड़ा गया है। शहर के इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक फर्जी सॉल्वर को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी दूसरे अभ्यर्थी की जगह बैठकर परीक्षा दे रहा था। चेकिंग के दौरान केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों को शक हुआ तो बायोमेट्रिक जांच कराई गई। थंब इंप्रेशन मैच न होने पर शक ग...