आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की टीम ने जीता मैच
मऊ, अक्टूबर 5 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की जूनियर बालिका हॉकी टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। दूसरे दिन के मैच में आजमगढ़, अयोध्या छात्रावास, प्रयागराज व झांसी की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी टीम को हराकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत हुए पहले मुकाबले में आजमगढ़ मंडल ने देवीपाटन मंडल को शानदार प्रदर्शन करते हुए 12-00 से पराजित किया। आजमगढ़ की ओर से आरती एवं अर्पिता ने बेहतरीन गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरे मुकाबले में अयोध्या छात्रावास ने मेरठ मंडल को 04-00 से शिकस्त दी। अयोध्या छात्रावास की खिलाड़ी आरती प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.