आजमगढ़- मेजवां पहुंचीं पद्मश्री शबाना आजमी, भीगते हुए ग्रामीणों ने किया स्वागत
आजमगढ़, अगस्त 30 -- फूलपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। अभिनेत्री पद्मश्री शबाना आजमी शनिवार को अपने पैतृक गांव मेजवां पहुंचीं। उनके पहुंचते ग्रामीणों ने बारिश की परवाह किए बिना भीगते हुए उनका भव्य स्वागत किया। पैतृक निवास फतेह मंजिल में महिलाओं ने उनकी आरती उतारी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शबाना आजमी, नम्रता गोयल और विकास यादव बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से दोपहर में पैतृक आवास फतेह मंजिल पहुंचे। ग्रामीण सुबह से गांव की बेटी के स्वागत के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके मेजवां पहुंचते ग्रामीणों ने बारिश के बीच उनका स्वागत किया। कैफी आजमी चिकनकारी की इंचार्ज संयोगिता और उनकी सहयोगी महिलाओं ने शबाना आजमी की आरती उतारी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: पैतृक गांव मेजवा में सिने तारीका का हुआ भव्य स्वागत शबाना ने ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.