हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 13 -- आजमगढ़ के कटात चक के कटात गांव में शनिवार रात चचेरे भाई ने चाकू से हमला करके भाजपा के मंडल मंत्री विजेंद्र की हत्या कर दी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी और गहन जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। बताया जा रहा 38 वर्षीय विजेंद्र राम का चचेरे भाई मोहन राव से जमीन का विवाद चल रहा था। चचेरा भाई मकान बनवा रहा था। आरोप था कि वह बारजा विजेंद्र की जमीन में निकाल रहा था। हालांकि पंचायत के बाद मकान का निर्माण पूरा हो गया, लेकिन दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।बीजेपी नेता की चाकू मारकर हत्या आरोप है कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोहन राव अपने भाई मिलन और भतीजे अनीश के साथ विजेंद्र के घर पहुंच कर गाली गलौज करने लगा। इससे दोनों के बीच वि...