आजमगढ़, मार्च 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। भूमि दिलाने के नाम पर कई लोगों से 2.87 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी कृष्णचंद्र राय को नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को कोडर अजमतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी जीयनपुर थाने का गैंगस्टर तथा बरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर भूमि माफिया के रूप में सक्रिय रहने का भी आरोप है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में अब तक 13 लोगों ने मुकदमे दर्ज कराए हैं। सीओ शुभम तोदी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर फेटी का निवासी है। वह शहर के कोडर अजमतपुर में परिवार के साथ रहकर पत्नी, बेटे और साथियों के सहयोग से सरकारी भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कराता था और उस आधार पर एग्रीमेंट कर लोगों से रुपये ऐंठता था। कम कीमत में कीमती जमीन मिलने के लालच में लोग उसके जाल में फंस जाते थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.