आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। एसटीएफ लखनऊ और गंभीरपुर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह अमौड़ा टोल प्लाजा के पास से 354 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ से जिले में भारी मात्रा में गांजा लाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ टीम प्रभारी फैजुद्दीन सिद्दीकी और गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रहे एक मिनी कंटेनर को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर मिनी कंटेनर में 14 प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया 353.990 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 850 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने मिनी कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.