आजमगढ़, अप्रैल 14 -- UP News: यूपी के आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष अभिषेक सिंह के कथित एनकाउंटर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षक नेता और एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए मुख्यमंत्री और गृह सचिव से 'एक्स' पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, 28 मार्च को मुठभेड़ में अभिषेक को गिरफ्तार किया गया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। वहीं परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई और बाद में गोली मार दी। सोमवार शाम शिक्षक नेता और एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह और महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने पीड़ित के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ...