संवाददाता, अक्टूबर 18 -- आजमगढ़ में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव के समीप गुरुवार की आधी रात को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए पशु तस्करों के पास से पुलिस ने बाइक, तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुए हैं। गिरफ्तार दोनों पशु तस्कर फूलपुर क्षेत्र के लोनियाडीह पुलिया के समीप प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लोनियाडीह गांव स्थित पुलिया के नीचे से गुरुवार की सुबह तीन प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष के साथ पुलिस ने एक लावारिस बाइक बरामद की थी। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। यह भी पढ़ें- बचा लो साहब! प्रेमी संग मिलकर मरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.