बलिया, जुलाई 14 -- बलिया, संवाददाता। 65वीं सुब्रतो मुखर्जी प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में आजमगढ़ मंडल की टीम उपविजेता हुई है। आजमगढ़ में आयोजित प्रदेशीय प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम का मुकाबला वाराणसी से हुआ। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में हॉफ टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हॉफ में वाराणसी की रिया के निर्णायक गोल की बदौलत वाराणसी ने खिताब पर कब्जा जमाया, वहीं मेजबान आजमगढ़ की टीम उपविजेता रही।खास बात यह कि आजमगढ़ मंडल की टीम की सभी खिलाड़ी जनपद के राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सोनाडीह की छात्राएं हैं। 13 सदस्यीय टीम में ब्यूटी, रूबी, मंजू, अंशिका यादव, रिया, रजनी, किंजल साहनी, श्वेता राजभर, काजल, अंजली, नीति, सलोनी एवं सुनैना चयनित थी। टीम की उपलब्धि पर जनपद के खेलप्रेमियों में...