वाराणसी, अप्रैल 3 -- चौबेपुर। कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव के जंगल में गुरुवार की दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। कैथी के मार्कण्डेय महादेव स्थित जंगल में बबूल के पेड़ पर काले रंग के गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ देखा गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की शिनाख्त शुक्रवार सुबह युवक के परिजनों ने की । मृतक संदीप पाण्डेय पुत्र राणा प्रताप पांडेय 25 वर्ष निवासी खरिहानी थाना तरवां आजमगढ़ का है । परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह घर से नाराज़ होकर 1000 रुपये लेकर मुम्बई कमाने के लिए निकला था। वह शादी शुदा नहीं था। वह तीन भाइयों में दुसरे नंबर पर था।पिता घर पर रहकर खेती बाड़ी का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते पर पुलिस व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर ...