आजमगढ़, फरवरी 8 -- आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन स्थित बड़ैला ताल के समीप शनिवार की रात को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पशु तस्करों के पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस, पिकअप और एक मवेशी बरामद किया। घायल तस्कर के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। जहानागंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र शनिवार की रात को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गंभीरवन (बड़ैला ताल) के पास एक पिकअप पर गोवंश लादा जा रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। घायल पशु तस्कर की पहचान मोहीम अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.