लखनऊ, अप्रैल 9 -- Azamgarh News: आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर भाजपा के दो सहयोगी दल आमने-सामने आ गए हैं। इस सीट को लेकर सुभासपा और निषाद पार्टी में अभी से खींचतान शुरू हो गई है। हुआ यह कि सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। मगर निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद को राजभर के इस ऐलान से ऐतराज है। उन्होंने अतरौलिया विधानसभा सीट पर बड़ी संख्या में निषाद मतदाता होने का हवाला देते हुए वहां हर हाल में प्रत्याशी उतारने की बात कही है। ओमप्रकाश राजभर हालिया दिनों में आजमगढ़ में खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। गठबंधन में सीटों का बंटवारा होने की बात अभी भले ही दूर-दूर तक न हो लेकिन राजभर ने अभी से आजमगढ़ की सभी सीटों पर लड़ने की घोषणा कर दी है। इस पर संजय निषाद ने प्रतिक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.