आजमगढ़, अप्रैल 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 'धुरंधर' फिल्म को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से की जा रही टिप्पणियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे थे, उस समय सैफई में नाच-गाना चल रहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि आजमगढ़ किसी का गढ़ नहीं है और यहां की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। गुरुवार को नेहरू हाल में आयोजित सुभासपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में दंगे होते थे और कर्फ्यू लगते थे। जबकि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद न तो दंगे हुए और न ही कहीं कर्फ्यू लगा। उन्होंने कहा कि अब पूरा उत्तर प्रदेश सुरक्षित और शांतिपूर्ण है। राजभर ने कहा कि जब ओमप्रकाश राजभर, संजय चौहान, कृष्णा पटेल और जयंत चौधरी सपा के साथ थे, तब ...