बलिया, सितम्बर 2 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान की ओर से आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी प्रतियोगिता के अंडर 19 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मेजबान आजमगढ़ ने अपनी जगह बना ली है। तीसरे दिन बारिश ने जमकर खलल डाला, बावजूद इसके बारिश व धूप की लुका छिपी के बीच चारों खेल मैदानों पर लीग राउंड के मुकाबले खेले गए। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में मंगलवार को बालिका वर्ग के मुकाबलों में मेजबान आजमगढ़ ने अपना दबदबा बनाए रखा। मंगलवार की शाम तक अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग की क्वाटर फाइनल टीमें निर्धारित हो गई थीं। बुधवार को प्रतियोगिता के छह वर्गों के क्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मंगलवार को अंडर 19 बालिका वर्ग में विंध्याचल, गोरखपुर, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, अयोध्या व लखनऊ तथा अंडर 19 बालक में मेजबान आ...