आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़। शहर इमाम इंतेखाब आलम आजमी ने ईद का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही ईद की नमाज के लिए समय भी घोषित कर दिया गया है। बदरका स्थित मकरबी ईदगाह में शनिवार को सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा होगी। इंतेखाब आलम आजमी ईद की नमाज अदा कराएंगे। जामेतुर्रशाद स्थित मस्जिद में सुबह 7 बजे ईद की नमाज मौलाना ओसामा रशादी नमाज पढ़ाएंगे। दलालघाट स्थित जामा मस्जिद में सुबह 7:15 बजे मौलाना जावेद कासमी ईद की नमाज अदा कराएंगे। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के राजापुर सिकरौर, बैतूल उलूम मदरसा,असाढ़ा, कोरौली में सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। शिवराजपुर हसनपुर, कौरा गहनी, नोनारी में सुबह सात बजे, शेरवा ईदगाह, नन्दाव , संजरपुर, छित्तेपुर में सवा सात बजे ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...