प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल में करीब ढाई दशक तक आतंक का पर्याय बने कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू का रविवार देर रात अयोध्या में प्रयागराज एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंत हो गया। हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और सुपारी लेकर हत्याएं करने वाले बबलू पर आजमगढ़ से एक लाख रुपये, अंबेडकरनगर से 50 हजार रुपये और गोरखपुर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में कुल 41 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल का कुख्यात बदमाश भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में ढेर, अयोध्या में एसटीएफ ने मार गिरायाबबलू का अपराधिक इतिहास एसटीएफ के मुताबिक, बबलू सिंह गोरखपुर के बेलघाट थानाक्षेत्र के बिधनापार गांव का रहने वाला था। अपराध की दुनिया में उसका नाम हत्या और सुपारी किलिंग के लिए कुख्यात था। पहली ब...