बदायूं, मार्च 19 -- बदायूं, विधि संवाददाता। विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन मामले में आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सहित सभी 29 आरोपियों को बरी करने के खिलाफ सरकार द्वारा दायर की गई अपील को कोर्ट ने खारिज कर दिया। अपर जिला जज और विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट पूनम सिंघल की कोर्ट में बीते रोज बहस पूरी हुई थी। इस मामले में फैसला सुनाते हुये कोर्ट ने पूर्व सुनाये गये फैसले को यथावत रखते हुये सरकार की अपील को खारिरज कर दिया। फैसले के बाद सांसद धर्मेंद्र यादव ने इसे न्याय की जीत बताया। धर्मेंद्र यादव के अधिवक्ता जगत सिंह यादव के मुताबिक साल 2022 के विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। चुनाव के समय शहर के एक लॉन में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बुला...