मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- बुढाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक शुक्रवार को एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुए। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई के लिए कोर्ट ने 27 मार्च की तिथि नियत की है। बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से पूर्व विधायक उमेश मलिक ने बगैर अनुमति के एक जनसभा की थी। जिसके बाद बुढ़ाना पुलिस ने पूर्व विधायक व अन्य समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार पूर्व विधायक उमेश मलिक एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर कोर्ट में कोई सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 27 मार्च की तिथि नियत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.