आचार संहिता उल्लंघन में कोर्ट में पेश हुए विधायक
दुमका, जुलाई 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव के दौरान वर्ष 2019 में कथित आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में मंगलवार को महेशपुर से झामुमो विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी सहित पांचों आरोपी दुमका स्थित एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश मोहित चौधरी की अदालत में उपस्थित हुए। मामला महेशपुर थाना कांड संख्या 168/2019 (जीआर संख्या 141/2022) से संबंधित है। आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू रहने के बावजूद बिना अनुमति चुनाव प्रचार वाहन का उपयोग किया गया तथा आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। उस समय इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 171 तथा लोक संपत्ति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अब तक अभियोजन पक्ष की ओर से पांच गवाहों की गवाही कराई जा चुकी है। इस बीच लोक अभियोजक चंपा कुमारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.