बांका, मार्च 11 -- बांका। एक संवाददाता धोरैया विधानसभा उपचुनाव 2009 के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अदालत ने सोमवार को तीन नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। यह निर्णय बांका न्यायालय के एसीजीएम प्रथम शहनवाज आलम की अदालत ने सुनाया। जानकारी के अनुसार वर्ष 2009 में धोरैया विधानसभा उपचुनाव के दौरान वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा में निर्वाचन आयोग की आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। इस मामले को लेकर बांका टाउन थाना में केस संख्या 366/2009 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में बेलहर के वर्तमान विधायक मनोज यादव, धोरैया के वर्तमान विधायक मनीष कुमार तथा जदयू के तत्कालीन पूर्व विधायक भूदेव चौधरी को आरोपी बनाया गया था। मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान तीनों आरोपी बांका न्यायालय में उपस्थित हुए। सुनवाई के क्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.