सासाराम, नवम्बर 6 -- रोहतास। रोहतास थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा बाइक रैली निकालने को लेकर महागठबंधन के समर्थित प्रत्याशी मंगल राम सहित अन्य तीस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि बिना अनुमति के थाना क्षेत्र बाइक रैली निकालने का एक वीडियो प्राप्त हुआ था। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महागठबंधन के प्रत्याशी मंगल राम एवं उनके समर्थकों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...