पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर। नगर पालिका आम चुनाव 2026 के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में पांच यूट्यूबर और एक अखबार के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह मेदिनीनगर सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 27 जनवरी को निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही झारखंड में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई थी। आरोप है कि कुछ स्थानीय मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार से जुड़े वीडियो, समाचार व अन्य सामग्री प्रसारित की गई। प्रशासन के अनुसार यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...