रांची, अगस्त 24 -- फोटो है- रांची,संवाददाता।हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर जिला सिहंभूम तुलसी भवन में सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में रांची के वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य हरेराम त्रिपाठी चेतन गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मानपत्र, स्मृतिचिह्न, अंगवस्त्र, श्रीफल और 51 हजार रुपये की सम्मानराशि प्रदान की गई। संस्था के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजीत तिवारी ने बताया कि मुख्य अतिथि विक्रमशिला विद्यापीठ के प्रतिकुलपति डॉ रामजन्म मिश्र और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी साहित्यसेवी गोविंदराज थे। तुलसी जयंती पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 300 विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अनेक साहित्यकार व गणमान्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: आचार्य हरेराम त्रिपाठी को मिला गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान

ह...