सहारनपुर, नवम्बर 11 -- आचार्य सौरभ सागर महाराज का मंगलवार सुबह आवास विकास स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में मंगल आगमन हुआ। बैंड-बाजों के साथ आचार्य का स्वागत किया गया। सुबह आठ बजे अतिथि भवन में आचार्य को श्री दिगंबर जैन समिति आवास विकास, विश्व जैन संगठन, पंचांग समिति जैन बाग, जिन आगम पथ संगठन सहारनपुर तथा देहरादून, सरसावा, बड़ौत आदि स्थानों से पधारे श्रद्धालुओं द्वारा श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात आचार्य ने मंगल प्रवचन में कहा कि मनुष्य को अपने आचरण को सुधारने का प्रयास निरंतर करते रहना चाहिए। आचार्य की आहारचरण प्रतीक जैन (विश्व जैन संगठन, अजीत नगर) के यहां संपन्न हुई। इस अवसर पर संदीप कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, वीरेंद्र कुमार जैन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...