पलामू, सितम्बर 12 -- मेदिनीनगर। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे अहिंसा के पुजारी थे। वे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, महान चिंतक तथा प्रसिद्ध गांधीवादी नेता थे। 11 सितंबर 1895 को जन्मे विनोबा भावे सर्वोदय आंदोलन एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता के रूप में सर्वोदय समाज की स्थापना की थी। मौके पर सतीश विश्वकर्मा, रामनरेश महतो, कृष्णा राम, दिनेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...