रुडकी, सितम्बर 1 -- रुड़की। आध्यात्मिक साधना और मानव सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मां बगलामुखी उपासक आचार्य लोकेश महाराज को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। उनके आध्यात्मिक ज्ञान, साधना और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान पर यह सम्मान प्रदान किया गया। आचार्य लोकेश ने इसे अपने आध्यात्मिक जीवन और साधना पथ का स्मरणीय पड़ाव बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...